---Advertisement---

जनसुनवाई और सीएम हेल्प लाइन में आवेदन के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। एक अतिक्रमणकारी, सब पर भारी। न तो नगर पालिका कुछ कर पा रही, ना तहसील आफिस, और ना ही सीएम की हेल्प लाइन। एक नागरिक जो परेशान है, जनसुनवाई में एक से अधिक बार, एसडीएम के पास, तहसील आफिस, सीएम के पास तक शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी समस्या का निदान तो दूर की बात है, किसी ने सच्चाई भी जानने की कोशिश नहीं की है। जाहिर है, जनसुनवाई में भी महज रस्म अदायगी ही हो रही होगी।

मालवीयगंज वार्ड 20 की निवासी गीता अहके पति बदामीलाल अहके ने बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर मकान बनाया है। उनके मकान के साइड में किसी बसंत चौधरी ने झोपड़ी बनाकर उसमें मवेशी रखकर दूध का कारोबार किया जा रहा है। गीता अहके का कहना है कि उक्त जगह शासकीय रास्ता है, जहां यह कारोबार किया जा रहा है। उनको गोबर, गौमूत्र आदि की बदबू से परेशानी हो रही है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नगर पालिका में आवेदन दिये देने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जनसुनवाई में उनको केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

कब-कब दिये आवेदन

  • एसडीएम कार्यालय/तहसील आफिस में 8 अप्रैल 2024
  • नगर पालिका इटारसी में 8 अप्रैल 2024
  • नगर पालिका इटारसी में 26 नवंबर 2024
  • सीएम हेल्प लाइन (शिकायत क्रमांक 27546839)- 21 जून 24 (आश्वसन देकर शिकायत बंद करा दी गई)
  • सीएम हेल्प लाइन क्रमांक 32077667 – दिनांक 28 अप्रैल 25
  • जनसुनवाई आवेदन दिनांक 20 मई 2025
  • जनसुनवाई आवेदन दिनांक 17 जून 2025

क्या किया मामले में

नगर पालिका ने संबंधित को केवल दो नोटिस दिये, इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। नोटिस में नगर पालिका ने संबंधित को लिखा कि शासकीय सड़क पर किया अतिक्रमण हटाएं। सीएम हेल्प लाइन का संदर्भ भी दिया, इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की। अलबत्ता आश्वासन देकर सीएम हेल्प लाइन कटवा दी गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.