---Advertisement---

देर शाम सतरस्ते से हटाया अतिक्रमण, नपा टीम के साथ सीएमओ उतरी सड़क पर

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नगर के प्रमुख चौक सतरस्ते पर अतिक्रमण कर सब्जी और फल के ठेले लगाने वालों पर आज नगरपालिका की टीम द्वारा देर शाम कार्रवाई की गई। साथ ही मार्ग अवरूद्ध करने वालों पर जुर्माने के साथ ही जब्त की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात को सुगम बनाने के लिए नपा की टीम के साथ आज स्वयं सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने सड़क पर उतरकर अतिक्रमणकारियों को निर्धारित पर स्थान पर जाने तथा गंदगी और कचरा करने वालों पर जुर्माने करने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण दल में राजस्व शाखा से सुनील अवस्थी, ब्रजेश सारवान, स्वच्छता उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, सतीष यादव सहित अतिक्रमण दल उपस्थित रहा।

नगर पालिका की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह से मार्ग को अवरूद्ध न करें, इससे नागरिकों को परेशानी होती है। दोबारा अतिक्रमण कर सड़क मार्ग अवरूद्ध किया तो जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.