---Advertisement---

एसडीएम और पूर्व मंत्री के हाथों जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर की मांग पर दस घंटे की भूख हड़ताल
इटारसी।
नगर के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय (Dr.Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital) में वेंटीलेटर (Ventilator) लगाने की मांग लेकर भूख हड़ताल पर बैठे गजानन तिवारी की भूख हड़ताल रात 8 बजे एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म करायी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पॉवरग्रिड (Powergrid) से इसके लिए बात चल रही है, हम जल्द इसमें सफल होंगे। एसडीएम (SDM) के आश्वासन के बाद गजानन तिवारी (Gajanan Tiwari) ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड (Madhya Pradesh Congress Seva Dal Young Brigade) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द तिवारी ने सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर न होने के कारण सुबह 10 बजे भूख हड़ताल प्रारंभ की थी और रात 8 बजे खत्म की। करीब दस घंटे वे भूख हड़ताल पर बैठे। सरकारी अस्पताल में एक वेंटीलेटर लगाने की मांग के लिए उन्होंने कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर कई बार मुख्यमंत्री (Chief Minister), प्रधानमंत्री (Prime Minister), राज्यपाल (Governor) के नाम ज्ञापन दिए। धरना प्रदर्शन किया, हस्ताक्षर अभियान चलाया, हनुमान चालीसा का पाठ किया, नंगे पैर ज्ञापन दिया, गिरते पानी में एसडीएम दफ्तर जाकर घुटने के बल बैठकर ही ज्ञापन दिया, लेकिन बात नहीं बनी।

श्री तिवारी ने कहा कि शायद हमारे सारे ज्ञापन कचरे के डब्बे में डाल दिए। शहर में न जाने कितने लोगों ने वेंटिलेटर के अभाव में जान गंवा दी। शासन प्रशासन को सबसे पहले वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध कराने चाहिए लेकिन अभी हमें निराशा ही हाथ लगी, इसलिए मुझे मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। भूख हड़ताल में सेवादल यंग ब्रिगेड के समस्त पदाधिकारी एवं इटारसी नगर में निवास करने वाले समस्त कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं का साथ ही मिला है, सभी प्रकोष्ठ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पूर्व मंत्री सहित वरिष्ठ नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ, अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला।

रात करीब 8 बजे एसडीएम इटारसी मदन रघुवंशी ( SDM Itarsi Madan Raghuvanshi) भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और सुनिश्चित किया कि वेंटिलेटर उपलब्ध कराएंगे इसके बाद एसडीएम मदन रघुवंशी और पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करायी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.