इटारसी। न्यास कालोनी के पास स्थित झुग्गी बस्ती में एक युवक ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर मारा और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ पुलिस (Police) थाने में शिकायत दर्ज करायी है।मिली जानकारी के अनुसार न्यास कालोनी के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले शेख कलाम (Sheikh Kalam) पिता शेख हजरत (Sheikh Hazrat) 45 वर्ष के साथ वहीं रहने वाले शेखर भाट (Shekhar Bhat) ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है।
इसी तरह से ग्राम रैसलपुर निवासी राजकुमार मालवी (Rajkumar Malvi) पिता रवि कुमार (Ravi Kumar) ने भी उसके साथ साहिल मालवीय (Sahil Malviya), योगेश मालवी (Yogesh Malvi) पर सनखेड़ा नाका के पास मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी है।
घर में घुसकर मारा और दी जान से मारने की धमकी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








