इटारसी। पुरानी इटारसी के इंद्रपुरा वार्ड नंबर 06 में पारिवारिक विवाद के चलते गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इंद्रपुरा निवासी मोहनलाल छतरे 51 वर्ष के घर पर जब मजदूर काम करने आए थे, तभी उनके भाई संजय छतरे और उसकी पत्नी कांता छतरे ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने न केवल मजदूरों को गाली-गलौज कर भगा दिया, बल्कि पीडि़त मोहनलाल को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।









