लता मंगेशकर ने सिंगिंग में पूरे किए 80 साल

लता मंगेशकर ने सिंगिंग में पूरे किए 80 साल

मनोरंजन। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सिंगिंग करियर को 80 साल आज पूरे हो चुके हैं। 92 साल की लता ने इस बात को सोशल मीडिया पोस्ट में बताया। उन्होंने लिखा, 16 दिसंबर 1941 को, ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर मैंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। आज इस बात को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इन 80 सालों में मुझे जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि आपका प्यार,आशीर्वाद मुझे हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।

50 हजार से ज्यादा गाने गाये
लता जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार और गायक थे। लता जी को बचपन से ही गाने का शौक था और म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी भी शुरू से ही थी। लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री साल 1947 में फिल्म ‘आपकी सेवा’ के जरिए हुई। उन्होंने अब तक 36 भाषाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। साल 2015 में लता जी ने आखिरी बार निखिल कामत की फिल्म ‘डुन्नो वाय 2’ में गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं। 9 सितंबर 1938 को लता जी ने अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर के साथ पहला क्लासिकल परफॉरमेंस सोलापुर में दिया था। ये 83 साल पहले की बात है।
9 सितंबर 1938 को लता जी ने अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर के साथ पहला क्लासिकल परफॉरमेंस सोलापुर में दिया था। ये 83 साल पहले की बात है। हिंदी फिल्म बड़ी मां (1945) में छोटा सा रोल किया था।

इन अवॉर्ड्स से सम्मानित हुईं लताजी
फिल्मफेयर अवॉर्ड (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)
नेशनल अवॉर्ड (1972, 1975 और 1990)
महाराष्ट्र सरकार अवॉर्ड (1966 और 1967)
1969- पद्म भूषण।
1989-दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड।
1993-फ़िल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
1996-स्क्रीन ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
1997-राजीव गांधी अवॉर्ड।
1999-पद्मविभूषण, ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
2000-आई.आई.ए.एफ(आइफ़ा) का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
2001-स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नूरजहां अवॉर्ड, महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड।
2001-भारत रत्न।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!