इटारसी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए आज वार्ड 12, कावेरी स्टेट के पार्क परिसर में सीनियर सिटीजन ग्रुप एवं महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्षद मनजीत कलोशिया की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 25 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।इस मौके पर उपस्थित सभी नागरिकों ने न सिर्फ अधिक से अधिक पौधे लगाने, बल्कि उनकी पूर्ण देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया कि पेड़ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम जनसहभागिता से ही सफल हो सकती है।इस आयोजन में राजेश जायसवाल, केके सोनी, राजेश मालवीय, प्रमोद पाल, आरबी श्रीवास्तव, एम.एल. गुप्ता, सुरेंद्र सराठे, एमआर गौर, अमित तिवारी, संगीता जायसवाल, सीमा सोनी, सीमा गोयल, मोना मालवीय, सुमन गुप्ता, लता चौरसिया, सरिता गोस्वामी, यूवी शर्मा, अनुग्रह देवहरे, श्रेयांस सेठी और स्थानीय बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।











