---Advertisement---

‘हर छात्र-कालेज तक’ : सुखतवा कॉलेज ने घर-घर जाकर शुरू किया ‘कालेज चलो’ अभियान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को गति देने और हर छात्र-कालेज तक के संकल्प को साकार करने हेतु भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में कालेज चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय की टीम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सघन प्रयास कर रही है।

ड्रॉपआउट रोकने के लिए घर-घर संपर्क

प्रवेश के ग्राफ को बढ़ाने और बीच में पढ़ाई छोडऩे वाले (ड्रॉपआउट) विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा से जोडऩे के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई विशेष भूमिका निभा रही है। टीम द्वारा क्षेत्र के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उनसे व्यक्तिगत फोन कॉल और घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और उन्हें पंजीयन हेतु प्रेरित करना है।

प्रवेश को आसान बनाएगी काउंसलिंग टीम और ई-प्रवेश एप

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में एक विशेष प्रवेश सहायता केंद्र और काउंसलिंग टीम का गठन किया है। यह टीम संकाय और विषयों के चयन में छात्रों की दुविधाओं को दूर करेगी। साथ ही, प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सुगम बनाने के लिए ई-प्रवेश मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय एमपी ऑनलाइन केंद्रों के संचालकों को भी महाविद्यालय के उपलब्ध पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई है ताकि फॉर्म भरते समय छात्रों को कोई त्रुटि न हो।

व्यापक प्रचार-प्रसार और डेटा संग्रह

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों, चौराहों और ऑनलाइन केंद्रों पर समय-सारणी व पाठ्यक्रम संबंधी बैनर-पोस्टर लगाए हैं। प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

अभियान में शामिल टीम

नोडल अधिकारी श्रीमती कामधेनु पटोदिया के साथ डॉ. हिमांशु चौरसिया, सुश्री जोसलिन कुजूर, डॉ. प्रवीण कुमार कुशवाहा, डॉ. सतीश ठाकरे, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. राधा आशीष पांडे, डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज, डॉ. महेंद सिंह चौधरी, श्री आयुष कुमार सादराम, श्रीमती संध्या उपाध्याय और डॉ. भावना यादव सहित समस्त स्टाफ स्कूलों में पहुंचकर डेटा संग्रह और जनसंपर्क के कार्य में जुटा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.