नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग द्वारा मध्य प्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल एकेडमिक समिति भोपाल अंतर्गत संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों (कन्या शिक्षा परिसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं आदर्श आवासीय विद्यालय) में कक्षा छठवीं के शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के लिए प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को प्रात: 11 से दोपहर 1 तक जिले में निर्धारित 7 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
जिले में विकासखंड नर्मदापुरम अंतर्गत ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय बीटीआई नर्मदापुरम एवं कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड केसला अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमानी में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि आवेदक प्रवेश पत्र के लिए प्रवेश परीक्षा की दिनांक 28 अप्रैल 2024 तक विभागीय MPTAASC पोर्टल की वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAASC से डाउनलोड कर सकते हैं।









