इटारसी। वर्धमान पब्लिक सकूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड दसवी की परीक्षा में पुन: सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष दसवी बोर्ड में स्कूल के 153 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें से 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 81 विद्यार्थियों को 80 फीसद से अधिक अंक मिले। परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाफ में उल्लास और खुशी का वातावरण छा गया। कोविड-19 के इस कठिन और डर के माहौल में शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन ने साबित किया कि अगर लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित है। सभी विद्यार्थियों को संपूर्ण वर्धमान परिवार ने उनके परिणाम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वलभविष्य की कामना की है।
वर्धमान में दसवीं बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










