इटारसी। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय 9-A साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला फाइटर फुटबॉल क्लब और नर्मदा फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका सभापति व पार्षद राकेश यादव, मयूर जायसवाल, गुफरान अंसारी, गोल्डी बेस, गोल्डी चौधरी और लकी विशाल भरपूर उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश यादव ने किया।
खेल के विकास के लिए घोषणाएं
अपने उद्बोधन में सभापति राकेश यादव ने विधायक जी की ओर से क्लब को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं, मयूर जायसवाल और गुफरान अंसारी ने कहा कि यदि सामाजिक संस्थाएं और अन्य क्लब सहयोग करें, तो इस प्रतियोगिता को और भी भव्य स्तर पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने समिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि न्यू यार्ड क्षेत्र में फुटबॉल का स्तर निरंतर बढ़ रहा है।
चार चरणों में होगी प्रतियोगिता
क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि यह आयोजन कुल चार चरणों में संपन्न होगा, जिसमें ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता, अंतर-विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता, अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आगाज़ होगा।
मैच के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में डालचंद, राज, आशीष डेविड, संदीप चक्रवर्ती, अक्षत तिवारी, अंकुश और रॉबिन की मुख्य भूमिका रही। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रीतम तिवारी सहित धनपाल, रविंद्र चौधरी, अविनाश पांडे, कलेश, राम, अमन, मिथुन, सोनू, संदीप, चिंटू चौबे और मन्नू ने किया।










