---Advertisement---

गांधीजी की 152वीं जयंती पर प्रदर्शनी एवं किताब का विमोचन

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में गांधीजी की 152 वीं जयंती पर मद्य निषेध सप्ताहांंतर्गत महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के चित्र और डाक टिकट की प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन (Principal Dr. Kamini Jain) एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी के प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप मेहरा (Principal Dr. Ramswaroop Mehra) ने प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जैन ने बताया कि इतिहास विभाग द्वारा लगातार 4 वर्षों से गांधी जी को लेकर विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी का व्यक्तित्व एक समग्र सोच का विचार है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गांधीजी के रचनात्मक कार्यों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम लगभग 100 चुनी हुई छात्राओं को इतिहास विभाग के साथ साबरमती आश्रम अहमदाबाद सेवाग्राम आश्रम वर्धा और दिल्ली गाधी स्मारक का भ्रमण कराएंगे। मुख्य अतिथि डॉ. रामस्वरूप मेहरा ने बताया कि गांधी का जीवन एक खुली किताब है। दुनिया में सत्य को जितनी सरल और सहजता से गांधी ने अपनाया और कोई नहीं कर पाया।
इस अवसर पर इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ रामबाबू मेहर द्वारा लिखित गांधीजी एक विश्वास किताब का विमोचन किया गया प्राचार्य डॉ जैन, रामबाबू मेहर, डॉ आर शाह एवं सीएस राज द्वारा उक्त किताब पर विमर्श किया तथा लेखक की प्रशंसा की गई। रामबाबू ने पुस्तक पर कुछ अध्ययन का वाचन पर कुछ विचार रखे। गांधी के संपूर्ण व्यक्ति के दर्शन और कार्यों को लेकर यह किताब निश्चित रूप से पाठकों के लिए रोचक होगी। संचालन रफीक अली ने, आभार इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरबी शाह ने किया।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.