---Advertisement---

प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर प्रदर्शनी एवं योग शिविर 9 को

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। योगऋषि स्वामी रामदेव (Yogarishi Swami Ramdev) एवं बालकृष्ण महाराज (Balkrishna Maharaj) के मार्गदर्शन में चल रहे योगाहार कार्यक्रम (Yoga program) के अंतर्गत 9 अक्टूबर को योगाहार उत्सव (Yoga festival) का आयोजन साईंकृष्णा रिजॉर्ट (Saikrishna Resort) में किया जा रहा है।
पतंजलि किसान समिति (Patanjali Kisan Samiti) के प्रांतीय अध्यक्ष एमएल यादव एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कमलेश गौर ने बताया कि 9 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर (Integrated Yoga Camp) का आयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार (Bharat Swabhiman Trust Haridwar) के मुख्य केन्द्र प्रभारी स्वामी परमार्थदेव के सानिध्य में होगा।
इसी दिन सुबह 9:15 बजे से शाम 5 बजे तक प्राकृतिक एवं जैविक खेती (Natural and Organic Farming) पर राष्ट्रीय संगोष्ठी (National Seminar) का आयोजन किया गया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से किसान प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, उपभोक्ता, योग शिक्षक, विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि सहभोगी होंगे। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी जिसमें जैविक बीज एवं पोषण आहार की जानकारी दी जाएगी। 8 सितंबर को कृषि फार्म सोमलवाड़ा में शरद वर्मा के द्वारा पशु आहार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कस्तूरी कृषि फार्म सेमरी हरचंद, कृषि फार्म पवारखेड़ा का भ्रमण किया जाएगा और मां नर्मदा के घाट (Ghats of Narmada) की सफाई के बाद महाआरती भी होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.