आपातकाल दिवस पर लगी चित्रों की प्रदर्शनी

आपातकाल दिवस पर लगी चित्रों की प्रदर्शनी

इटारसी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिवस (Black Day) यानी आपातकाल 25 जून 1975 के बाद देश ने 21 माह जो भोगा और देखा उसकी वेदना को दर्शाने के लिये भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल (BJP Itarsi Mandal) द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया।इस प्रदर्शनी का अवलोकन विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA DR. Sitasaran Sharma) ने किया। चित्रों का विस्तार से विवरण कार्यक्रम प्रभारी पार्थ सिंह राजपूत ने दिया। कार्यक्रम के सह प्रभारी बाल मुकुंद इंगोले का मीसा बंदी परिवार के रूप में सम्मन किया। संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा, जगदीश मालवीय, राजा तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, किसान मोर्चा महामंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, अरुण चौधरी, सुभाष मालवीय, शिव किशोर रावत, कैलाश मालवीय, नफीस अली, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल महामंत्री विनोद बारसे, सोहन चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, लक्ष्मी गालर, मंत्री सौरभ राजपूत, राधा मैना, बबिता चौहान, लीलाधर नामदेव, मनीष ठाकुर, निर्मल राजपूत, अभिषेक कनौजिया, मनीष गालर, गोविंद महतो, शशांक मालवीय, अजीत बड़कुर, सौरभ चौधरी, आकाश गालर एवं अधिक संख्या में मंडल में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!