इटारसी। जीनियस प्लेनेट स्कूल में विगत दिनों जो एक्टिविटीज कराई गई थी उन एक्टिविटीज में ड्राइंग, राखी एक्टिविटी एवं अन्य जिसमें क्राफ्ट वर्क कराया गया था, उन सभी की आज प्रदर्शनी पेरेंट्स मीटिंग में लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्धाटन डॉ. अतुल पारे एवं डॉ. रिचा पारे ने फीता काटकर किया। दोनों ही अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर कई अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में ईद पर बनाए क्रॉफ्ट मटेरियल, राखी पर बनाई गई राखियां, सजाई गई थाली एवं नारियल तथा तिरंगा वाली राखी की ड्राइंग पेंटिंग, टाइगर डे पर बनाई गई ड्राइंग पेंटिंग, कारगिल दिवस पर बनाई गई ड्रॉइंग पेंटिंग तथा सभी प्रकार के क्राफ्ट को बहुत ही सराहा गया। इस प्रदर्शनी को आयोजित करने में स्कूल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।











