एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियों के चलने की अवधि बढ़ी

एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियों के चलने की अवधि बढ़ी

भोपाल। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही और भोपाल मंडल (Bhopal Mandal) से गुजरने वाली स्पेशल गाडिय़ों के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के अनुसार गाड़ी संख्या 06093 चेन्नई-लखनऊ जंक्शन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 29 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 06094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 31 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 06053 मदुरै जंक्शन-बीकानेर जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 27 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 06054 बीकानेर जंक्शन-मदुरै जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 30 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 02646 कोचुवेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 29 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 02645 इंदौर-कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 31 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 06077 कोयम्बटूर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 30 जनवरी 2022 तक, गाड़ी संख्या 06078 हजरत निजामुद्दीन-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 02 फरवरी 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिये चलती रहेगी।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!