भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा सामान्य श्रेणी यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मण्डल से प्रारंभ/समाप्त होने वाली 05 गाड़ियों में आनारक्षित कोच निर्धारित करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 05 दिसंबर 2021 से प्रभावशील होगी।
गाड़ी संख्या 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस में 01 सामान्य श्रेणी (D1) एवं 02 एसएलआर ( DL1 & DL2) अनारक्षित कोच निर्धारित किये गए हैं। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 02 सामान्य श्रेणी (D2 एवं D3) एवं 02 एसएलआर (DL1 & DL6) अनारक्षित कोच निर्धारित किये गए हैं।
3- गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में 02 सामान्य श्रेणी (D4 & D5) एवं 02 एसएलआर (DL1 & DL 2) अनारक्षित कोच निर्धारित किये हैं। 19324 भोपाल-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में 05 सामान्य श्रेणी (D11 से D15 तक) एवं 02 एसएलआर (DL1 & DL 2) अनारक्षित कोच निर्धारित किये गए हैं।
गाड़ी संख्या 19340 भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस में 05 सामान्य श्रेणी (D11 से D15 तक) एवं 02 एसएलआर/डी (DL1 & DL 2) अनारक्षित कोच निर्धारित किये गए हैं।
इससे पूर्व गाड़ी संख्या 02051/02052 अधारताल-हबीबगंज-अधारताल इंटरसिटी स्पेशल में 02 सामान्य श्रेणी (D-5 एवं D-6) तथा 01 एसएलआर एवं 01 एसएलआरडी (DL1 एवं DL 2) अनारक्षित श्रेणी कोच निर्धारित हैं। गाड़ी संख्या 01161/01162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस स्पेशल में 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी (D-10 एवं D-11 तथा DL 1 एवं DL2) अनारक्षित कोच निर्धारित हैं।
गाड़ी संख्या 01271/01272 इटारसी-भोपाल-इटारसी (वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना) एक्सप्रेस स्पेशल में 04 चार सामान्य श्रेणी (D6, D7, D8, D9 ) तथा 02 एसएलआरडी (DL1 एवं DL2) अनारक्षित कोच निर्धारित हैं। गाड़ी संख्या 01117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस स्पेशल में 04 चार सामान्य श्रेणी (D6, D7, D8, D9 ) तथा 02 एसएलआरडी (DL1 एवं DL2) अनारक्षित कोच निर्धारित हैं। गाड़ी संख्या 04197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल में 04 चार सामान्य श्रेणी (D6, D7, D8, D9 ) तथा 02 एसएलआरडी (DL1 एवं DL2) अनारक्षित कोच निर्धारित हैं।
भोपाल मण्डल से प्रारंभ/समाप्त होने वाली 05 गाड़ियों में अनारक्षित टिकट की सुविधा

Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









