---Advertisement---

ग्राम जमानी के परंपरागत आयोजन में प्रस्तुति देंगे शास्त्रीय नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समीपस्थ ग्राम जमानी (Gram Zamani) में 1960 के दशक में स्थापित श्री गणेशोत्सव (Shri Ganeshotsav) कार्यक्रम इस वर्ष भी 17 सितंबर मंगलवार को रात्रि 9:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। आयोजनकर्ता प्रभुदयाल दुबे (Prabhudayal Dubey) ने बताया कि इस बार भी देश के जाने माने कलाकारों द्वारा शास्त्रीय कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

इस अवसर पर कत्थक नृत्य कलाकार अमृत मिश्रा (Amrit Mishra), श्रीमती वसुंधरा शर्मा (Mrs. Vasundhara Sharma), सुश्री श्रेयना कृष्णा (Ms. Shreyana Krishna) अपनी कत्थक नृत्य एवं संरचनाओं की प्रस्तुति देंगे। संगत पर तबला वादक अनुराग मिश्रा (Anurag Mishra), आनंद मिश्रा (Anand Mishra), गायक पं. विशाल मिश्रा सागर (Singer Pt. Vishal Mishra Sagar), बांसुरी वादक डॉ शानिश कु ज्ञावली (Dr. Shanish Ku Gyawali), सारंगी वादक अंकित मिश्रा (Ankit Mishra) अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के पवन कुमार दुबे ने बताया कि सन् 1960 में स्व. पुरुषोत्तम लाल दुबे, स्व रविशंकर दुबे, स्व विजय शंकर दुबे, स्व शंभू दयाल दुबे ने इस कार्यक्रम की स्थापना की थी, जो आज भी जारी है। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव में अभी तक देश भर के अनेकों प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है, लेकिन पहली वंदना मुस्लिम गायक ने की थी। सन् 1960 में पहली गणेश वंदना मुस्लिम गायक उस्ताद आदिल खां झांसीवाले ने की थी। फिर हैदराबाद के शेख दाऊद के तबले पर विदिशा के गंगाप्रसाद पाठक ने गायन की प्रस्तुति दी थी। सागर के रामजी हर्ष सितार और लखनऊ के गिरधारीलाल सारंगी पर थे।

1962 में दिल्ली से नसीर अहमद खां और मुंबई से ताज अहमद खां भी अपनी प्रस्तुति जमानी के गणेशोत्सव में दे चुके हैं। उनके साथ तबला वादक निजामुद्दीन खां ने संगत दी थी। तबले के उस्ताद अहमद जान तिरकवा, अल्लारक्खा खां, किशन महाराज, उस्ताद विलायते खां सितार वादक, प्रसिद्ध नृत्यांगना सितारा देवी, अभिनेता गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायन के लिए कई बार गांव जमानी आ चुके हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.