इटारसी। मां नर्मदा स्कूल में 13 और 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें बाल मेला, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और अन्य विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
बाल मेला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
14 नवंबर 2025 को स्कूल प्रांगण में बाल मेला एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक दीपक अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती साक्षी भारद्वाज एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
- वेशभूषाएं : बच्चे सुंदर-सुंदर वेशभूषा में तैयार होकर आए, जिनमें चाचा नेहरू, भगत सिंह, महात्मा गांधी, अर्धनारेश्वर, एस्ट्रोनॉट, पुलिस, फौजी, वैज्ञानिक, शिक्षक, दूल्हा, परी, डॉक्टर, झांसी की रानी इत्यादि के रूप में शामिल थे।
- विशेष आकर्षण : बच्चों ने अपनी वेशभूषा के अनुरूप अपने बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं। पुष्पाराज के रूप में तैयार होकर आए एक बच्चे ने अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लिया।
- बाल मेला : स्कूल की शिक्षिकाओं ने विभिन्न व्यंजनों एवं खेलों के स्टॉल लगाए, जिसका लुत्फ बच्चों, उनके अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी उठाया। यह आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
बाल दिवस के उपलक्ष्य में 13 नवंबर 2025 को कक्षा पहली से लेकर सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस आयोजन में स्कूल की संचालक अनीता अग्रवाल एवं अतिथि के तौर पर मां नर्मदा बीएड कॉलेज की एचओडी शाईनी और प्रोफेसर सोनल जैन उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रश्न मंच प्रतियोगिता टीम वर्ग के पक्ष विपक्ष प्रतियोगिता में अश्विनी देव , लेखन प्रतियोगिता में दिव्यांशी ठाकुर, पूर्वी बानखेड़े एवं तेजस मेहरा (संयुक्त), कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में आस्था सिंह, अश्विनी और नीति के दोहे सुनाओ प्रतियोगिता में आयुष उदयपुरे विजेता रहे।








