---Advertisement---

साकेत हाई स्कूल में विदाई समारोह: नम आंखो से दी गई दसवीं के छात्रों को विदाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय हाई स्कूल साकेत में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

प्राचार्य श्रीमती सीमा राय ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया, वहीं शिक्षक चंद्र मोहन गौर ने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर एक नया कदम है। शिक्षिका रेखा बड़गोत्री ने परीक्षा में सफलता के सूत्र बताए। ग्राम सरपंच श्रीमती मृदुलता पटेल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यार्थियों ने जताया आभार

कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स का आत्मीय स्वागत किया और विदाई दी। कक्षा दसवीं के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नौवीं की छात्रा सौम्या बड़कुर, अंशिका, पूर्वी, अंजलि और अंकित ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, मंजू यादव, ज्योति यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!