इटारसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देश पर नरवाई प्रबंधन प्रेरणा अभियान अंतर्गत किसान खेत पाठशाला का आयोजन गौची तरौंदा, जुझारपुर, देहरी में कृषि विस्तार अधिकारी गौरी नंदा गुहे ने किया। कृषि विभाग के साथ साथ राजस्व विभाग से पटवारी और ग्राम कोटवार ने किसानों को आगजनी एवं रासायनिक खाद से होने बाले नुकसान से किसानों को अवगत कराया।
कृषि विस्तार अधिकारी गौरी नंदा गुहे ने संबोधित करते हुए बताया कि हम जब अपने खेत में आग लगाते हैं, तो हमारे पड़ोस में जो खेत रहते हैं, उन खेत की फसल में भी आग लग जाती है। हमारे खेत के मित्र कीट मर जाते हैं, धरती हमारी मां होती है, आग लगाने से प्रदूषण बढ़ता है।

सभापति कृषि स्थाई समिति श्रीलता गणेश पगारे ने रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान से किसानों से आग्रह किया कि कैंसर जैसी ला-इलाज एवं जानलेवा बीमारी आज अंधाधुंध रासायनिक खाद दवा के कारण हो रही है। कृषि विभाग केसला एसएडीओ सुनील कुमार उइके, अतर सिंह कासदे, दीपक वांसे ने आधुनिक कृषि यंत्र जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर का उपयोग कर किसानों को आधुनिक खेती करने सहित किसानों को आधुनिक यंत्र का उपयोग करने का किसानों से आग्रह किया।








