---Advertisement---

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 29 मई को किसान कुछ बड़ा करने के मूड में

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन 29 मई को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी प्रारंभ करने की मांग लेकर आंदोलन करेगा। संघ के जिला प्रवक्ता केशव साहू के अनुसार सरकार ने किसानों को खेत से शहर में आने को मजबूर किया है। किसानों को अपने ट्रैक्टर लेकर नर्मदापुरम बुलाया गया है। सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नहीं करती है तो किसान आंदोलन के लिए अपना रास्ता अख्तियार करेंगे जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की रहेगी।

यह निर्णय क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की देवाशीष गार्डन इटारसी में हुई बैठक में लिया है। बैठक के बाद 29 मई 2025 ट्रैक्टर आंदोलन के लिए गांव-गांव बैठक का दौर चालू हो गया है। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम रैसलपुर में आंदोलन की तैयारी में बैठक ली।

बैठक में किसानों से आग्रह किया है कि राजनीतिक पार्टियों में मत बंटो और उठो, जागो, आगे बढ़ो और अपने हक के लिए संघर्ष करो। जिला प्रवक्ता केशव साहू ने कहा कि क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन आंदोलन का बिगुल बजा चुका है। किसान अपने घरों से निकलकर एकत्र हों, ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य खरीदी की लड़ाई छोटी नहीं है, 29 मई को कुछ बड़ा होने वाला है।

भारतीय किसान संघ ने भी दी आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान संघ इटारसी तहसील की बैठक शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की मांग को लेकर आंदोलन करने रूपरेखा बनायी गयी है। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि शासन ने वर्तमान समय तक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की घोषणा नहीं की है, किसान मूंग की बोबनी कर चुके हैं। इस वर्ष फसल भी अच्छी है, मेहनत करके किसानों ने बंपर पैदावार किया है, उसका उचित मूल्य भी शासन को देना चाहिए बैठक में आगामी दिनों में आंदोलन पर चर्चा की गयी है।

बिजली की समस्या से भी किसान परेशान भारतीय किसान संघ इटारसी के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी ने बताया कि वर्तमान में अनेक गांवों में ब्लेक आउट है, एग्रीकल्चर बिजली बिलों में भार वृद्धि की गयी है, किसान मूंग की पैदावार करके ही बिल जमा कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में बिजली विभाग तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहा है घरेलू बिजली के साथ एग्रीकल्चर बिजली भी काटी गयी है गांवों में ब्लेक आउट होने से बच्चे, महिलाएं परेशान हैं, यह बिजली विभाग की असंवेदनशीलता है इसके लिए भी भारतीय किसान संघ विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन करके विरोध करेगा।

कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाए सरकार

भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत नें बताया कि कृषि विभाग नें तर्क दिया है कि किसानों की कीटनाशक युक्त मूंग है, लेकिन सरकार कीटनाशकों पर प्रतिबंध नहीं लगा रही, वर्तमान में किसानों की फसल आ चुकी है खरीदी की जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.