इटारसी। सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा ग्राम सुपरली में कृषकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को सेवा भारती द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में सेवा भारती जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल “सांवरिया”, शिवप्रताप सिंह विभाग समन्वयक, मनोज राय, राजेन्द्र तोमर नगर अध्यक्ष सेवा भारती, राजेन्द्र सिंह चौहान (भीलाखेड़ी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने किसानों को सेवा भारती द्वारा जिले में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सेवा भारती के जिले के सबसे बड़े प्रकल्प आशा महेन्द्र शुक्ल जनजातीय कन्या छात्रावास के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की।
बैठक में किसानों की सहमति से सेवा भारती किसान समिति ग्राम सुपरली का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष प्रमोद सोलंकी, उपाध्यक्ष बृजमोहन राठौर, श्याम मोहन सोलंकी, बृजेन्द्र सिंह सोलंकी सचिव सतपाल सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष विपिन सिंह पवार, सह सचिव चंदन सिंह सोलंकी, सदस्य नरेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र सिंह भदौरिया, दुर्गेश सिंह मालवीय, इंद्रजीत सिंह राजपूत, पहलवान सिंह, राजीव सिंह, सुनील सिंह भदौरिया सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। सभी किसानों ने सेवा भारती की सदस्यता ग्रहण की। राजेन्द्र तोमर ने उपस्थित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।











