---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

30 गांवों के किसान परेशान, 3-4 घंटे ही मिल रही है बिजली

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नाराज किसानों ने भारतीय किसान संघ ने किया गुर्रा सबस्टेशन का घेराव
  • व्यवस्था में सुधार करने बिजली कंपनी को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

इटारसी। भारतीय किसान संघ इटारसी ने गुर्रा सब स्टेशन में धरना प्रदर्शन करके उपमहाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि वर्तमान में बिजली संकट व्याप्त है, सिंचाई हेतु 10 घंटे में से 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है, किसान आक्रोशित है। किसानों ने आज गुर्रा सबस्टेशन का घेराव करके समस्याओं पर अधिकारी से चर्चा करके निराकरण की मांग की है।

ज्ञात रहे कि बिजली संकट से इटारसी क्षेत्र के 30 गांव के किसान परेशान हैं, खेतों में दरारें आ गयी है, धान की फसल सूखने की कगार पर है, बिजली विभाग के 10 घंटे बिजली देने के दावे की पोल खुल गयी है, विभाग बमुश्किल 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति कर पा रहा है। किसानों के अनुसार बिजली फाल्ट होती है तो कई घंटे तक नहीं आ पाती है, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से धान की फसल खराब हो जाएगी और किसानों को आर्थिक रूप से लाखों रुपए का घाटा लगेगा।

जले हुए ट्रांसफार्मर महीनें भर से नहीं बदल पाए हैं तथा बिजली मेंटनेंस के नाम पर कई घंटों की कटौती चल रही है जिससे किसानों की सिंचाई न के बराबर हो रही है। आक्रोशित किसानों ने आज सबस्टेशन घेरा एवं 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि 2 दिन में समस्याओं में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ बड़ा आंदोलन करेगा ।

ये गांव है प्रभावित

क्षेत्र के रूपापुर, गजपुर, गुर्रा, रामपुर, दमदम, सनखेड़ा, सोमलवाड़ा, कांदई, लोहारिया, बिछुआ, सोनतलाई, मरोड़ा, चिल्लई, घोघरी, नांदनेर, घाटली, चांदौन, पथरोटा, भट्टी, नयागांव एवं अन्य गांवों के किसानों को बिजली नहीं मिलनें से धान के सूखने की चिंता सता रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.