इटारसी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा 20 जुलाई सोमवार को दोपहर 1 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मेहरागांव स्थित देवाशीष मैरिज गार्डन में होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों और किसानों को आमंत्रित किया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रांतीय व जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित किसानों के सुझाव और मार्गदर्शन के आधार पर आगामी भोपाल घेराव आंदोलन की ठोस रणनीति और रूपरेखा तय की जाएगी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने क्षेत्र के सभी किसान साथियों से समय निकालकर इस बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।











