उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर मिलेगी प्याज- मुख्यमंत्री चौहान
इटारसी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि मंडियों (Mandi) में प्याज (onion) की कीमत कम होना शुरु हुई है, परन्तु हमारे किसान भाई चिंतित न हों। उन्हें प्याज (onion) के पूरे दाम मिलेंगे। इसी के साथ यह भी ध्यान रखा जाएगा कि प्याज के थोक व खुदरा मूल्य में अधिक अंतर न आए और उपभोक्ताओं को भी सही कीमत पर प्याज मिल सके। गड़बड़ करने वाले बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।









