इटारसी। वार्ड 16 के केन्द्र क्रमांक 34 में राष्ट्रीय पोषण अभियान (National Nutrition Campaign) के अंतर्गत मंगल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
सेक्टर (Sector) 3 के केंद्र क्रमांक 34, वार्ड क्रमांक 16 में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत मंगल दिवस आयोजन के अंतर्गत 7 माह के 5 बच्चों का खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे (Project Officer Yogesh Ghagre) ने माताओं को एवं अन्य हितग्राहियों को पोषण संबंधी समझाइश दी। इस अवसर पर श्री घाघरे, पर्यवेक्षक सीमा मेहरा, रेखा मालवीय, वर्षा पवार, छवि यादव, वार्ड के हितग्राही एवं समस्त कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता रीता तिवारी एवं सहायिका उपस्थित रहे।
मंगल दिवस पर बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









