इटारसी। पुरानी इटारसी के कावड़ मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर एक नाबालिग के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी अनुज 16 वर्ष, पिता छोटेलाल कुमरे, निवासी वार्ड नंबर 03, पिंक सिटी के पास कावड़ मोहल्ला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक वाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी को गालियां दीं और ईंट का टुकड़ा मारकर चोट पहुंचाई। साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक वाल्मीकि के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।












