---Advertisement---

आखिरकार संघर्ष की जीत हुई, पेयजल का बिजली कनेक्शन जोड़ा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तवा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज पेयजल सप्लाई की मांग और पुरानी पाइप लाइन को बिना विधिवत टेंडर के बेचने की शिकायत की जांच को लेकर ग्राम पंचायत के सामने धरना आंदोलन के बाद ग्रामीणों की जीत हुई। बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया गया है और पाइप लाइन मामले में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम भी तवानगर पहुंच गयी।

IMG 20220203 WA0058

आज सुबह 11 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तवा बचाओ संघर्ष समिति ने ग्राम पंचायत भवन के सामने धरना प्रारंभ कर दिया था। शुरुआत में कम लोग आये और जैसे-जैसे समय बढ़ता गया तो करीब पांच सौ लोग धरना स्थल पर पहुंच गये थे। दोपहर करीब ढाई बजे तहसीलदार राजीव कहार (Tehsildar Rajiv Kahar) और जनपद पंचायत सीईओ वंदना कैथल (CEO Vandana Kaithal) धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारियों से बातचीत की।

बिजली विभाग से की चर्चा

अधिकारियों को धरनारत निवासियों ने बताया कि लगभग हर तीन माह में ऐसे हालात होते हैं, इसका स्थायी निदान होना चाहिए। तवानगर में एचईजी का पॉवर प्लांट (HEG’s Power Plant) है, जल संसाधन विभाग बांध से बिजली बनाने के लिए कंपनी को पानी देता है, उनका वेलफेयर फंड कहां जाता है, जबकि तवानगर में वेलफेयर फंड (Welfare Fund) दिया जाए तो कई समस्याएं सुलझ सकती हैं और विकास के काम भी हो सकते हैं।

चेतावनी के बाद जुड़ी लाइन

तवा बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे एचईजी की पेयजल सप्लाई केनाल बंद करके रोक देंगे। इसके बाद अधिकारियों ने बिजली कंपनी की डीई से बिजली लाइन जोडऩे के लिए बात की। इसके बाद बिजली कंपनी ने पंप का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया। इस सारी कवायद में शाम को 5 बज गये थे।

पाइप लाइन बेचने की जांच शुरु

tawa 1

ग्राम पंचायत के पुराने सचिव पर कथित तौर पर बिना विधिवत टेंडर निकाले पेयजल की पुरानी पाइप लाइन और मोटर बेचने की शिकायत की गई थी। इसकी जांच की मांग कई दिनों से की जा रही थी। आज दो दिवसीय टीम तवानगर पहुंची और ग्राम पंचायत भवन में शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये। इस दौरान स्टोर में रखे पाइपों की जांच भी की। इस दौरान उनके साथ शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.