---Advertisement---

गुम और चोरी हुए एक करोड़ रुपये के मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाए

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • आपका मोबाइल फिर आपका चलाया विशेष अभियान

जयपुर, 4 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर पुलिस ने आपका मोबाइल फिर आपका विशेष अभियान चला कर गुम और चोरी हुए एक करोड़ रुपये के मोबाइल ढूंढकर वापस उनके मालिकों को लौटाए हैं। जिन व्यक्तियों को अपने खोये हुए मोबाइल वापस मिले है उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जिसके चलते आमजन द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई। इसके अलावा पुलिस ने आमजन के लिए संदेश दिया है कि आमजन मोबाइल चोरी और गुमशुदगी अपने गुम हुए मोबाइल की संबंधित थानों पर उपस्थित होकर या राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन राजकोप सिटीजन ऐप के जरिये दर्ज करवा सकते है। जिससे मोबाईल ऑन लाईन ट्रेस किये जा सके। जानकारी के अनुसार मोबाइल की शिकायत जयपुर दक्षिण जिले के थानों में दर्ज थी। पुलिस ने मोबाइलों को ट्रेस कर राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि विशेष अभियान आपका मोबाइल फिर आपका के तहत कार्रवाई की गई। जयपुर दक्षिण जिले के थानों में चोरी और गुम मोबाइलों को दर्ज मामले के आधार पर सूची तैयार की गई। तकनीकी शाखा को गुम मोबाइलों को ट्रेस करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद राजस्थान के अलग-अलग जिलों में चल रहे गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। पुलिस टीम ने चोरी और गुम हुए 533 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए। पुलिस ने बरामद किए मोबाइलों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये होना बताया है। वहीं शेष अनट्रेस मोबाईल जिनकी बरामदगी के लिए ट्रेसिंग की कार्रवाई सतत जारी रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.