---Advertisement---

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट वाहन चालकों के खिलाफ किया जुर्माना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यातायात पुलिस टीम (Traffic Police Team) द्वारा सिटी थाने (City Police Station) के सामने वाले मुख्य मार्ग पर शाम को सघन वाहन चेकिंग अभियान (Vehicle Checking Campaign) चलाया गया।वाहन चेकिंग के दौरान 15 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई मौके पर की गई।

यातायात प्रभारी अशोक बरबड़े (Traffic Incharge Ashok Barbade) ने बताया कि बिना वर्दी पहने सवारी ऑटो का संचालन करने वाले ऑटो चालकों, हल्के चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालित करने वालों के साथ ही सड़क पर बिना हेलमेट ( Helmet) के दोपहिया वाहन चलाने वालों से वाहन चालन करने संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। ट्रैफिक नियमों की सीख भी दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों के खिलाफ जुर्माना किया गया। शहर में ऑटो चालकों द्वारा वर्दी पहनने के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!