---Advertisement---

सिवनी मालवा में पत्रकार पर एफआईआर, निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – मुख्य नगर पालिका अधिकारी और पत्रकार के मध्य विवाद

सिवनी मालवा। पत्रकारों ने नगरपालिका सीएमओ शीतल भलावी द्वारा नगर पालिका कार्यालय में जानकारी लेने गए पत्रकार केके यदुवंशी के साथ झूमा झटकी और जान से मारने की धमकी दी, साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर पुलिस थाना पहुंचकर यदुवंशी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य मामले दर्ज करा दिया। इन आरोपों के साथ पत्रकारों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

बता दें कि पत्रकार केके यदुवंशी को 25 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को रात्रि लगभग 11 बजे जानकारी मिली थी कि नगर पालिका कार्यालय में हलचल है, जिसकी जानकारी उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन से उसी समय चाही तो उन्होंने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है कि नगर पालिका में क्या चल रहा है? आप स्वयं कार्यालय में जाकर देखें कि इतनी रात में कार्यालय क्यों खुला है। पत्रकार केके यदुवंशी नगर पालिका में इसकी जानकारी लेने पहुंचे। बता दें कि पूर्व में जब राजस्व विभाग में भी राजस्व महाअभियान के तहत छुट्टी के दिन में काम किया जा रहा था, तब भी पत्रकार वहां पहुंचे थे, तब तत्कालीन तहसीलदार राकेश खजुरिया ने पत्रकारों को बताया था कि राजस्व महाअभियान के अंतर्गत छुट्टी के दिन कार्य किया जा रहा है। पत्रकारों ने तहसीलदार की अनुमति से फोटो खींचकर शासन के पक्ष में राजस्व विभाग की सकारात्मक खबरें प्रकाशित की थी।

पत्रकारों को कहना है कि अगर सीएमओ शीतल भलावी सही और शासन के नियमानुसार कार्य कर रही थीं तो वह भी पत्रकार से शालीनता से बात कर जानकारी दे सकती थीं। लेकिन सीएमओ ने पत्रकार से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। अगर पत्रकार केके यदुवंशी ने नगर पालिका कार्यालय में कोई अभद्रता या अन्य कार्य किया था तो उसी समय सीएमओ ने इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी? बाद में सीएमओ अपने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ पुलिस थाने पहुंच कर कुछ चुनिंदा वीडियो बताकर इसे शासकीय कार्य में बाधा का मामला बताया। सीएमओ शीतल भलावी ने पत्रकार केके यदुंवशी का मोबाइल में रिकार्ड वीडियो और फोटो अपने कर्मचारियों से बोलकर डिलीट करवा दिए।

सीएमओ को ऐसा क्या डर था कि वीडियो फोटो डिलीट कराये। पत्रकार संघ सिवनी मालवा ने मांग की है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और इस के झूठे मामले ना बने इसके लिए भी कोई उचित कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर विजय ठाकुर, अजय ठाकुर, विपिन मालवीय, शशांक मिश्रा, नरेंद्र रघुवंशी, संतोष चंदेल, नकुल मालवीय, दीनू मालवीय, शशिकांत शर्मा, अमित शर्मा, संदीप ठाकुर, तापस जोशी, शेखर पुरोहित, वीरेन्द्र तिवारी, अरुण कश्यप, रामशंकर दुबे, प्रमोद पटेल, केके यदुवंशी सहित समस्त पत्रकार उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.