इटारसी। प्रशासन ने पिछले दिनों चलाये अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत जहां-जहां से कब्जे हटाए थे, उन कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है। अब पुरानी इटारसी (Old Itarsi)में ओवरब्रिज (Overbridge)के नीचे किये अतिक्रमण मामले में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने (Ramesh Bamne)के खिलाफ भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर ओवरब्रिज के नीचे कब्जा करने के मामले में राजकुमार पिता द्वारका प्रसाद पटेल (Rajkumar Dwarka Prasad Patel) 50 वर्ष की शिकायत पर रमेश पिता पतिराम बामने 60 वर्ष के खिलाफ धारा 447 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। बता दें कि पथरोटा नहर (Pathrota Canal) किनारे, एसबीआई (SBI)के सामने पुरानी इटारसी, खेड़ा (Kheda)और ग्वालबाबा (Gwalababa) के सामने नाला मोहल्ला (Nala Mohalla)के अतिक्रमण मामले में पहले ही एफआईआर (FIR)दर्ज की जा चुकी हैं।
पूर्व मंडी अध्यक्ष पर शासकीय भूमि पर कब्जे पर एफआईआर दर्ज

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







