---Advertisement---

वन सुरक्षा समिति और तिलकसिंदूर समिति अध्यक्ष पर एफआईआर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वनकर्मी से विवाद और गाली गलौच करके वर्दी पर हाथ डालने के आरोप में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर के अध्यक्ष पर पथरौटा थाने में मामला दर्ज हो गया है। इन दोनों पर वैधानिक तरीके से जंगल से लायी जा रही लकड़ी की ट्राली रोकने और जबरदस्ती करके शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है। मामले में नाकेदान ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वन कर्मियों के द्वारा अवैध कटाई की लकड़ी को मौके से बरामद कर जमानी उप रेंज में लाते समय वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद वारीबा और तिलकसिंदूर समिति के अध्यक्ष बलदेव तेकाम ने ट्रैक्टर ट्राली को रोककर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए नाकेदार की वर्दी पर हाथ डाला और गाली गलौज की।
रेंजर जयदीप शर्मा ने बताया कि जमानी सर्किल के इमलीपानी बीट के कम्पार्टमेंट क्रमांक 159,160 में वन माफियाओं ने पेड़ काट डाले थे। दो दर्जन के करीब पापडा के पेड़, जिसकी लकड़ी को मौके से उठाकर रात्रि के समय वनकर्मी ला रहे थे, तभी यह घटना हुई।
पथरौटा पुलिस ने इमलीपानी के बीट गार्ड अशोक राजपूत की रिपोर्ट पर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद बारिवा एवं आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर के अध्यक्ष बलदेव टेकाम के विरूद्ध धारा 353, 341, 506, 34 के तहत किया मामला दर्ज किया है। घटना 16 जुलाई 2021 के रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची डायल 100 और वनवृत होशंगाबाद के उडऩदस्ता प्रभारी सहित इटारसी वन परिक्षेत्र अधिकारी व अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.