---Advertisement---

चक्काजाम करने पर कांग्रेस महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– किसानों की सुनवाई नहीं तो बार-बार करेंगे आंदोलन
– एफआईआर की नहीं है चिंता, हक के लिए हमेशा लड़ेंगे
इटारसी। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं होने पर किसानों के साथ रोड पर बैठकर चक्काजाम करने वाले मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल के खिलाफ सोहागपुर पुलिस ने चक्काजाम करने पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में श्री पटेल बोले, एफआईआर का कोई मलाल नहीं बल्कि किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो बार-बार आंदोलन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले के सोहागपुर में समर्थन मूल्य पर मूंग की तुलाई को लेकर हाईवे पर बाजाली वेयर हाउस के सामने चक्काजाम करने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे जबरदस्ती बंद कर चक्काजाम करने का आरोप है। सोहागपुर थाने में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टेकापार के प्रबंधक वीरेन्द्र पिता जयराम रघुवंशी 54 वर्ष, की शिकायत पर धारा 341 के तहत केस दर्ज हुआ। कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ने कहा कि किसानों के हक के लिए लड़ रहे हैं, और ऐसे हालात उत्पन्न किये जाएंगे तो वे बार-बार आंदोलन करेंगे। उनका सवाल है कि आखिर यह नौबत आने ही क्यों दी जा रहीहै। मैं किसानों के हित में सड़कों पर आया।

यह है पूरा मामला

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास वेयरहाउस में सरकारी मूंग की खरीदी हो रही है। शुक्रवार शाम से करीब 30 किसान मूंग बेचने लाइन में खड़े थे। शनिवार सुबह से किसानों को अवकाश होने से सोमवार को तुलाई और खरीदी होने का कहा। किसान मांग कर रहे थे कि उनकी मूंग को आज ही तौला जाएं या वेयरहाउस में खाली कर लिया जाए ताकि किराये पर लाए ट्रैक्टर ट्रॉली को गांव ले जा सकेंगे। किसानों के साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुष्पराज पटेल हाईवे पर बैठ चक्काजाम कर दिए। दोपहर 1 से 1.30 बजे तक चक्काजाम रहा। नायब तहसीलदार और पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। किसान नेता व प्रदेश महासचिव पुष्पराज पटेल मांगों पर अड़े रहे। आखिर में किसानों की मूंग को वेयरहाउस में अंदर रखवाने पर सहमति बनी। तुलाई सोमवार को होगी, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया गया।

सात दिन बोलकर 5 दिन खरीद

कांग्रेस नेता का कहना है कि केवल पांच दिन खरीद की जाती है, जबकि सात दिन खरीद की बात करते हैं। शनिवार-रविवार को कोई खरीद नहीं की जाती है। सोमवार को जब जाते हैं तो कहा जाता है कि फिर से मैसेज का इंतजार करो, क्योंकि पिछले हफ्ते का मैसेज नहीं मान्य होता। शुक्रवार को केन्द्र पर जांच चलने के कारण खरीद करने से मना कर दिया जबकि करीब दो दर्जन ट्रालियां आयी थीं, हमसे कहा जाता है कि हम राजनीति कर रहे हैं, हम राजनीति नहीं करते बल्कि किसानों के हक के लिए लड़ रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.