नर्मदापुरम में गोलीकांड, एक घायल, प्रॉपर्टी विवाद का संदेह

नर्मदापुरम में गोलीकांड, एक घायल, प्रॉपर्टी विवाद का संदेह

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन दहाड़े गोली चला रहे हैं। ताजा मामला आज शनिवार का है जब शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां आनंद नगर में एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के अजय शर्मा नामक 53 वर्षीय व्यक्ति पर फायरिंग हुई है। मामला प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। गोली चालन की सूचना मिलते ही एसडीओपी पराग सैनी, कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद अजय शर्मा के शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!