मत्स्य विभाग के दल ने 2.8 क्विंटल अवैध मछली जब्त की

मत्स्य विभाग के दल ने 2.8 क्विंटल अवैध मछली जब्त की

नर्मदापुरम। जिले में बंद ऋतु के दृष्टिगत 16 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित किया गया है। मत्स्याखेट पर प्रभावी रोकथाम के लिए मत्स्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर मत्स्य बाजारों व अन्य क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को मत्स्य विभाग के दल ने बंगाली कॉलोनी में निरीक्षण किया, जिसमें लगभग 2 क्विंटल 80 किलोग्राम मछली लावारिस अवस्था में प्राप्त हुई।
सहायक संचालक मत्स्य विभाग डॉ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त सूचना में आधार पर मत्स्य विभाग की टीम बंगाली मोहल्ला पहुंची, जहां लगभग 2.50 से 3 क्विंटल मछलियां पाई गई, जिसे बोरियों में भरकर फेंका गया था, जिसमें 36 नग कतला लगभग 260 किलोग्राम एवं शेष स्थानीय मछलियां थी।
सहायक संचालक डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य विभाग के अमले द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर ही मछलियां जब्त की गई। इन मछलियों की नीलामी की गई, जिससे 9800 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस प्रकार की कार्यवाही करते हुए मत्स्य विभाग के अमले द्वारा 110 किलोग्राम अवैध मछली जब्त की गई थी, जिसे नीलाम कर 4950 रूपये के राजस्व की प्राप्ति की थी। कार्यवाही के दौरान सहायक मत्स्य अधिकारी वीरेंद्र चौहान, मत्स्य निरीक्षक आरएस मेहर व सुश्री प्रियांशी सोनी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!