---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

लोक अदालत में पांच खंडपीठ ने 147 प्रकरणों का निराकरण किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश के पालनार्थ रामकुमार चौबे, प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति, इटारसी के तत्वावधान में आज 10 मई 2025 (शनिवार) को व्यवहार न्यायालय, इटारसी में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभांरम मीडिएशन सेंटर इटारसी में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पन कर किया गया। इस अवसर पर आदित्य रावत तृतीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी, अनीता खजूरिया प्रथम जिला न्यायाधीश, सूर्यपाल सिंह राठौर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड इटारसी, श्रीमती आयुषी गुप्ता, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड इटारसी, यतिन अग्रवाल प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ इटारसी, द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश इटारसी अधिवक्ता संघ से अध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत, अधिवक्तासंघ कार्यकारिणी के सदस्य, अभियोजन अधिकारी, विद्युत विभाग, बैंक एवं नगरपालिका इटारसी के अधिकारी एवं कर्मचारी, न्यायालय के अन्य अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।ये समझौते हुए लोक अदालत में नेशनल लोक अदालत में 05 खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें न्यायालयों में लंबित राजीनामा हेतु 179 प्रकरण रखे।

लोक अदालत में से 147 प्रकरणों का निराकरण हुआ और कुल समझौता राशि 46500472 रूपये पर अवार्ड/डिकी/मुआवजा के आदेश पारित किए गए। प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) के 1482 प्रकरण विचारार्थ रखे गये थे, जिसमें 139 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 1368781 रूपये की राशि पर समझौते हुए जिससे कुल 484 व्यक्ति लाभान्वित हुये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.