इटारसी। माध्यमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण बीआरसी श्रीमती रत्ना सोनिया के मार्गदर्शन में संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी डॉ. विनीत साहू, डाइट से संजय भट्ट तथा पीपुल्स ग्रुप की एसआरजी सुश्री ऐश्वर्या यादव एवं सुश्री दीपा रघुवंशी ने विशेष रूप से अवलोकन किया। मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सराठे, विवेक राठौर, निर्भय सिंह और मधुसूदन हरियाले ने शिक्षकों को कक्षा 7 के नवीन पाठ्यक्रम, गतिविधि-आधारित शिक्षण और शिक्षण प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों और नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना था, जिससे शिक्षण को अधिक रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सके। इस आयोजन के सफल संचालन में प्रशिक्षण प्रभारी नरेश कुमार अहिरवार, उपस्थिति प्रभारी राजेश चंदेले और बीएसी गणेश धुर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।










