---Advertisement---

माखननगर के ग्राम तमचरू में पांच लोगों ने तीन लोगों पर किया कातिलाना हमला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम तमचरु में करीब आधा दर्जन लोगों ने अहिरवार समाज के तीन लोगों पर जानलेना हमला किया। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉडल एवं कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम तमचरू में सियाराम अहिरवार के घर के सामने 28 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे आशु पटेल, नीरज कीर, नगलेश कीर, नरेश कीर, सौरभ रावत ने सियाराम अहिरवार, घासीराम अहिरवार और अशोक अहिरवार पर जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया और जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड एवं कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने सरोज पिता घासीराम अहिरवार की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!