पांच पॉजिटिव, दो रेफर, 92 सैम्पल लिये

पांच पॉजिटिव, दो रेफर, 92 सैम्पल लिये

इटारसी। कोरोना(Corona) का असर अब कुछ कम हो रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल(Govt hospital, itarsi) में एक सैंकड़ा सेंपल में महज पांच मरीज का पॉजिटिव(Positive) आना सुकून देने के लिए काफी है। हालांकि अभी भी बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार लोग सावधानी बरतें, सतर्क रहें और कोविड-़19 के नियमों का पालन करें तो परेशानियों से बच सकते हैं। क्योंकि ठीक होने के बाद भी यह रोग कुछ न कुछ परेशानियां शरीर में अवश्य छोड़कर जाता है।

शुक्रवार को सिविल अस्पताल(Civil hospital) में 92 सेंपल लिये गये, जिनमें से महज 4 मरीज पॉजिटिव आये हैं। आज सुखद खबर यह है कि पांच लोगों की स्वस्थ होने पर घर वापसी हुई है। आज दो लोगों को ऑक्सीजन लेबल(Oxygan level) कम होने पर भोपाल रेफर किया गया है। एक 70 वर्षीय महिला चुनौती बनी हुई है। ये बुजुर्ग पिछले करीब एक माह से भर्ती है और आक्सीजन सिलेंडर हटाने पर हालत बिगडऩे लगती है तो पुन: आक्सीजन लगाना पड़ता है।

जिलेभर में 24 नये मरीज, 70 स्वस्थ हुए
जिले में आज कुल 565 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिनमें से 530 रिपोर्ट नेगेटिव और 24 पॉजिटिव रहीं हैं। जिलेभर से आज स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 70 है जो रोगग्रस्त से लगभग तीन गुना अधिक है।  जिले में आज 450 सेंपल लिये गये और अब तक कुल 22,931 सेंपल लिये जा चुके हैं। इनमें से 22,135 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अब तक कुल पॉजिटिव संख्या 1982 और नेगेटिव प्रकरणों की संख्या 19,218 है। आज के मृत्यु के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या जिले में 38 हो गयी है। स्वस्थ होने पर अब तक 1665 मरीज घर वापस आ चुके हैं जबकि वर्तमान में 280 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 214 का और जिले से बाहर 66 मरीजों का उपचार चल रहा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!