---Advertisement---

आजादी की वर्षगांठ पर ध्वजारोहण, रंगारंग कार्यक्रम, प्रतिभाओं का सम्मान हुए

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। स्वतंत्रता की वर्षगांठ आज नगर में सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, सरकारी दफ्तरों में हर्ष उल्लास से मनायी गयी। नगर का मुख्य समारोह जयस्तंभ चौक पर आयोजित किया। यहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने सलामी गार्ड का निरीक्षण करने के बाद ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में नगर की अनेक प्रतिभाओं का सम्मान अतिथियों ने किया।

समारोह में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र मिश्रा, नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला और मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पार्षद कीर्ति दुबे, तुलसा वर्मा, एई मीनाक्षी चौधरी, दिलीप गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आपरेशन सिंदूर का उल्लेख कर कहा कि हमारी सीमाएं हमारे जवानों के कारण सुरक्षित हैं। सीएमओ ने स्वागत भाषण दिया। एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा ने स्वतंत्रता की शुभकामना दी, नगर निरीक्षक गौरव बुंदेला ने स्वतंत्रता दिवस को अन्य पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया।

इनका किया सम्मान

मोनू शर्मा, डॉ. निवेश शर्मा, अंकित कैथवास, डॉ. अमन गुप्ता, कुमारी हर्षिता पटेल, कपिल पाटनकर, कुमारी रूपल राजपूत, कुमारी जैनब खान, जसप्रीत कौर जुनेजा, साक्षी देवानी, सारांश श्रीवास्तव, कुमारी रूपल भारवेश, अंजुल महोबिया, कुमारी पूर्वी गुप्ता, कुमारी संस्कृति बनेटिया, गगन पटेल, यशराज उईके, कुमारी राशि खाड़े, विपुल अग्रवाल, राज बामने, लव बडग़ोती, आदित्य नाग, आदित्य चौहान, कुमारी राधिका राय, कुमारी मेधा पटेल, डॉ. पलक सेन, सत्यम बाथरी, कुमारी किरण यादव, कुमारी पावनी चौरे, रविंद्र मेहरा, कृष्ण कुमार मालवीय।

यहां भी मनी आजादी की वर्षगांठ

कृषि उपज मंडी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में एसडीएम टी प्रतीक राव ने ध्वजारोहण किया। जिला सहकारी बैंक की पुरानी इटारसी शाखा में ब्रांच प्रबंधक संतोष पटेल ने तिरंगा फहराया। इटारसी थाने में एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। मेहरा गांव ग्राम पंचायत और स्कूल में सरपंच जितेंद्र पटेल और पंचगण ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस जावेद खान ने तिरंगा फहराया, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। मुख्य यार्ड मास्टर विनोद चौधरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ मुख्य यार्ड मास्टर कार्यालय न्यूयार्ड इटारसी में ध्वजारोहण किया। शासकीय जनजातीय कन्या आश्रम चूरना केसला, पुलिस थाना केसला, जनपद पंचायत केसला में भी ध्वजारोहण हुए। श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में सुश्री मंजू ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नर्मदापुरम पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

पश्चिम मध्य रेल सेकेंडरी स्कूल, नया यार्ड में स्वतंत्रता दिवस पर शाला के 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले प्रथम दो स्थान प्राप्त छात्राओं को बैग देकर सम्मानित किया। स्काउट गाइड विंग उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

सिवनी मालवा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि नीरू राठी, विशेष अतिथि साधना गोयल, कृष्ण व्यास, महेश गोयल, विनीत राठी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि नीरू राठी ने ध्वजारोहण किया।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डा नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भोला विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

अतिथियों को एन सी सी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान के उपरांत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान गाया। प्राचार्य ने अपने संदेश में भारत की गौरव पूर्ण इतिहास एवं विश्व पटल पर एक बड़ी ताकत के रूप में उभरती भारत पर प्रकाश डालते हुए देशप्रेम को नई शिक्षा पद्धति में विशेष रूप से जोडऩे की बात कही। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. जैन ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करते हुए भारत की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। स्वतंत्रता दिवस कई साहित्यिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाषण क्रांति दिवस से कारगिल दिवस की यात्रा व विषय पर निबंध लेखन तथा देश प्रेम गीत गान प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.