
मध्यप्रदेश के इन जिलों में आगामी 24 घंटे में बनेगा कोहरे का मौसम
इटारसी। मध्यप्रदेश में अभी कोहरे का असर खत्म नहीं होगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का मौसम बनेगा और ठंड बरकरार रहेगी। कुछ जगह तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के बाद पुन: तापमान में कमी आने के आसार हैं।
मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चंबल संभाग, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा और सतना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा होने के आसार हैं। 13 एवं 14 जनवरी से 72 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आने की संभावना है।
पिछले चौबीस घंटों में दतिया, ग्वालियर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।
CATEGORIES Weather