---Advertisement---

पुरानी परंपराओं को अपनाओ, स्वयं को स्वस्थ बनाओ

By
—
On:
Follow Us
  • साईं विद्या मंदिर में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वास्थ्य का संदेश

इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक रहा, जिसका विषय पुरानी परंपराओं को अपनाओ, स्वयं को स्वस्थ बनाओ पर केंद्रित था।

दादी की सीख और आधुनिक जीवनशैली का संगम

भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों ने नाटक के माध्यम से समाज को खान-पान और दिनचर्या में सुधार का कड़ा संदेश दिया। नाटक में बच्चों ने बताया कि कैसे हम अपनी जड़ों और पुरानी परंपराओं की ओर लौटकर बीमारियों से बच सकते हैं।

  • शीतलता के प्राकृतिक उपाय : बच्चों ने फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मटके के जल का महत्व बताया। साथ ही, बिजली की खपत कम करने और प्राकृतिक ठंडक पाने के लिए एसी-कूलर के स्थान पर खस की टाटी (पर्दों) का उपयोग करने का सुझाव दिया।
  • स्वस्थ दिनचर्या : दादी की सीख को जीवंत करते हुए बच्चों ने दातून का इस्तेमाल करने, जंक फूड का त्याग कर पौष्टिक व सात्विक आहार अपनाने की अपील की।

अनुशासित जीवन : नाटक के जरिए समय पर उठने, समय पर भोजन करने और समय पर सोने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की उपप्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों के अभिनय और उनके द्वारा दिए गए संदेश की सराहना करते हुए कहा कि, शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना भी विद्यार्थी जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.