इटारसी। जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच डीएफए मुरैना एवं डीएफए नीमच के मध्य खेला गया जिसमें डीएफए नीमच ने डीएफए मुरैना टीम पर 12 गोल मारकर बड़ी जीत हासिल की।
जिला फुटबाल संघ नर्मदापुरम के सचिव दीपक परदेशी ने बताया कि प्रथम मैच में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव दीपू अग्रवाल, नगर पालिका के सभापति पार्षद राकेश जाधव, पूर्व पार्षद हरप्रीत सिंह छाबड़ा, सभापति मनजीत कलसिया के साथ विष्णु कांत पांडे डैनी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का द्वितीय मैच डीएफए नर्मदापुरम एवं डीएफए धार के मध्य खेला जिसमें नर्मदापुरम की टीम ने लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल मारकर बहुत ही शानदार जीत हासिल की।
दूसरे मैच के अतिथि फाइटर फुटबॉल क्लब के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गोलू मालवीय, भागवत सिंह राजपूत, आशीष डेविड, दीपू पुरोहित, तौसीफ खान, प्रदीप प्रजापति, अरविंद ठाकुर, भूषण कनौजिया, रुद्राक्ष परदेसी आदि उपस्थित थे। कल 21 जून 2025 को दो मैच खेले जाना है, प्रथम मैच 1:30 बजे से प्रारंभ होगा।











