---Advertisement---

लोमड़ी के हमले में घायल परिवार को वन विभाग ने दी आर्थिक मदद

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उप वन परिक्षेत्र जमानी से जुड़े गांव खटामा में पिछले दिनों लोमड़ी ने हमला कर एक ग्रामीण महिला और उसकी बेटी को घायल किया था। इस हमले में कुछ पालतू पशु भी घायल हुए थे। आज वन विभाग ने उनको घर पहुंचकर शासन के योजना अनुसार आर्थिक मदद उपलब्ध करायी है।

उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर की सुबह जमानी उपवन परिक्षेत्र के गांव खटामा में लोमड़ी ने हमला किया था जिसमें गांव की पूनम उईके 30 वर्ष, एवं उनकी पुत्री निहारिका उम्र 4 वर्ष घायल हो गई थी। वन समिति खटामा अध्यक्ष विनोद वारिवा ने शासन से सहायता राशि की मांग की थी।

आज वन परिक्षेत्र आधिकारी इटारसी महेंद्र कुमार गौर, नेतृत्व में डिप्टी रेंजर भगतसिंह उईके, वनरक्षक विनोद यादव, अध्यक्ष विनोद वारिवा, शंकर उईके मौजूदगी में शासन के नियमानुसार 2000 हजार रुपए की राशि गरीब परिवार को दी गई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!