इटारसी। सोमवार को सेमरी हरचंद के पत्रकार पर हमले के बाद आखिरकार स्टेशन प्रबंधन ने धमाल मचा रहे बंदरों को पकडऩे वन विभाग से संपर्क किया और वन विभाग ने आज यहां बंदरों को पकडऩे पिंजरा लगाने के लिए मौका ए मुआयना किया।
वन विभाग द्वारा यात्रियों पर हमला कर रहे रेलवे स्टेशन के बंदरों को पकडऩे पिंजरे लगाए जाएंगे। स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह चौहान की सूचना पर रेंजर श्रेयांश जैन ने वन अमले को आज रेलवे स्टेशन भेजा।
वन विभाग की टीम स्टेशन का मुआयना कर कहां, कितने पिंजरे लगेंगे इसकी जानकारी ली है। हालांकि इस दौरान टीम को मौके पर कोई भी बंदर नहीं दिखा। बंदरों को पकडऩे के लिए वन विभाग वन्य जीव विशेषज्ञ अभिजीत यादव की मदद लेगा।









