
भूले-बिसरे गीतों का कार्यक्रम 26 फरवरी को, ऑडिशन 19 को होंगे
इटारसी। नगर के ऑडिटोरियम में 26 फरवरी को भूले-बिसरे गीतों का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए 19 फरवरी रविवार को ऑडिशन की तिथि प्रस्तावित है।
संयोजक जितेन्द्र ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 10 सिंगर्स चयन किये जाएंगे जिनमें स्थानीय और अन्य महानगरों मुंबई, भोपाल, इंदौर आदि के होंगे। इन सभी का ऑडिशन होगा। ऑडिशन के लिए इटारसी के संगीत से जुड़े पुराने गायक और संगीतकार जजों की पैनल में शामिल रहेंगे।
CATEGORIES cultural activity