इटारसी पटेल समाज सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
इटारसी। पटेल समाज सेवा समिति की मासिक बैठक सरदार पटेल भवन पुरानी इटारसी में हुई जिसमें समिति अध्यक्ष सुरेश चिमानिया के कार्यकाल में किये कार्यों की समीक्षा कर सभी ने सराहना की। श्री चिमानिया ने आगे भी समाज हित में पूरी टीम के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया। इसके साथ समाज की पीहू महतो के इलाज के लिए समस्त समिति पदाधिकारियों, सामाजिक सदस्यों ने और समिति के खाते से 55000 रुपए की राशि पीहू के परिवार को भेंट की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कमाना की।
वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने से नई कार्यकारिणी का गठन समिति के संरक्षण मंडल के द्वारा परिपाटी के अनुसार चयन किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती मृदुला चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरबी चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष् अरूण महालाहा, उपाध्यक्ष बृजकिशोर पटेल, अविनेश चौधरी, एनपी चौधरी, विनोद चौधरी, बीएल गालर, एमएल गौर मनोनीत किए गए। कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा चिमनिया, सचिव एसआर पटेल, सह सचिव रिखीराम गालर का चयन किया।
कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती वीणा कटियार, सुरेश चौधरी, संजय महतो, राहुल पटेल, कैलाश चौधरी, शरद वर्मा, कंचन वर्मा, काशीनाथ चिमनिया, राधेश्याम महतो, संजय चिमनिया वर्मा, संतोष कुमार गौर मनोनीत किए गए। बैठक में संरक्षण मंडल के एनपी चिमानिया, एलएल महालाहा, डॉ. केके पटेल, अरुण कुमार महतो, गुलाब दास महतो, डॉ. प्रदीप चौधरी और समिति के सदस्य उपस्थित थे। आभार सुरेश चिमनिया ने व्यक्त किया।