इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Genius Planet Senior Secondary School) में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन हुआ। इस अवसर पर स्टूडेंट कैबिनेट को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई इटारसी (Kendriya Vidyalaya No. 2 CPE Itarsi) के प्राचार्य आरके रूद्र मुख्य अथिति रहे।
स्टूडेंट कैबिनेट (Student Cabinet) में स्कूल हेड बॉय सहज़ मालवीय, स्कूल हेड गर्ल खुशी सिद्दीकी ने शपथ ली। कैबिनेट में डिसिप्लिन कैप्टेन मुकुल चौरे, हेल्थ एंड हाइजिन कैप्टेन भविष्य सारन, सोशल कैप्टेन निकुंज बोरकर, लैंग्वेज कैप्टेन नमन पटेल, स्पोट्र्स कैप्टेन मारिया सिद्दीकी को बनाया। चारों हाउस (House) का गठन औऱ उसके इंचार्ज टीचर को भी जिम्मेदारी दी गई। सिल्वर हाउस की हाउस इंचार्ज लक्ष्मण, सिल्वर हाउस कैप्टेन आर्यन चौधरी, गोल्डन हाउस इंचार्ज अभिषेक दयाल, हाउस कैप्टेन ध्रुव नागेश, प्लैटिनम हाउस इंचार्ज सविता पटेल, कैप्टेन कुणाल मलैया, डायमंड हाउस इंचार्ज सोना राय, कैप्टेन फ़ौजिया खान को बनाया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन औऱ सरस्वती वंदना से की गई। संस्था के संचालक जाफर सिद्दीकी औऱ मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य विशाल शुक्ला ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। चयनित स्टूडेंट कैबिनेट के सभी सदस्यों को बेच, स्लैश औऱ फ्लेग प्रदान किय औऱ पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाइ।
संस्था संचालक मो जाफर सिद्दीकी ने सभी चयनित बच्चों को शुभकामनायें देते हुए अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने की समझाइश दी। मुख्य अथिति प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य ने स्कूल में स्टुडेंट कैबिनेट औऱ हाउस का महत्व बच्चों को बताया औऱ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं। प्राचार्य विशाल शुक्ला ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। इस कैबिनेट गठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्पोर्ट ऑफिसर कृष्णा साहू एवं स्काउट गाइड टीचर दीपकांत पटेल ने निभाई। संचालन मोनी साहू ने किया।
जीपीएस में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, बच्चों को बताया महत्व


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








